उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने तथा उपमंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय दिनारा विधायक श्री आलोक कुमार सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से संपूर्ण राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश, अटूट ऊर्जा और नए उत्साह का संचार हुआ है। यह सम्मान उनके जन-समर्पण, कुशल संगठन क्षमता और बिहार के विकास के लिए अनवरत किए जा रहे संघर्षों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
​इस संबंध में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता श्री सुशील कुमार सिंह जी ने बताया कि माननीय आलोक सिंह जी का यह सम्मान हर एक कार्यकर्ता के संघर्ष और निष्ठा का सम्मान है।
​आरएलएम के प्रत्येक सिपाही का सिर आज गर्व से ऊंचा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगल कामना करता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस नई जिम्मेदारी के साथ वे बिहार को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

सुशील कुमार सिंह
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *