बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि०, बुद्ध मार्ग, पटना के आम सभा दिनांक- 06/09/2026 को फेडरेशन परिसर में अध्यक्ष श्री विनय कुमार शाही के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें श्री विशाल सिंह, अध्यक्ष NCCF, नई दिल्ली —सह— बिस्कोमान (बिहार झारखंड) एवं फेडरेशन अध्यक्ष श्री विनय कुमार शाही जी को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (NCUI) नई दिल्ली के नवनिर्वाचित निदेशक बनने के उपलक्ष्य में फेडरेशन के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिनिधियों द्वारा जोरदार फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

श्री रमेश चन्द्र चौबे, अध्यक्ष बिहार राज्य सहकारी बैंक लि०, पटना एवं श्री अजय कुमार, अध्यक्ष बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लि०, और श्री सुधीर रंजन मिश्रा, अध्यक्ष DCCB वैशाली को फेडरेशन के द्वारा मोमेंटो एवं अंग वस्त्र से भव्य स्वागत किया गया।

फेडरेशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा इस आम सभा में बहुराज्यीय को-ऑपरेटिव सोसाईटीज (अमेण्डमेन्ट) एक्ट 2023 के आलोक में फेडरेशन के उपविधि संशोधन हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों द्वारा हर्षध्वनि के साथ प्रस्ताव पारित किया गया।

इस आम सभा में DCCB पाटलिपुत्रा के उपाध्यक्ष श्री रामविशुन सिंह, फेडरेशन उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार एवं फेडरेशन के निदेशक श्रीमति गायत्री सिंह, श्रीमति सुधा सिन्हा, श्री अरूण यादव, श्री रामा ठाकुर, श्री शम्भू प्रसाद सिंह, श्री संजय कुमार मिश्रा, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री प्रदीप सिंह, श्री अवध बिहारी सिंह, श्री नन्दकिशोर स्वर्णकार जी, श्री योगेन्द्र शर्मा जी, तथा अन्य निदेशक मंडल के सदस्यगण एवं इस आम सभा में आए बिहार-झारखण्ड के सहकारी सदस्यों को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *