बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, नालंदा में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, नालंदा में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ
​नालंदा, बिहार:

​अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, नालंदा में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ एक भव्य समारोह के साथ किया गया।

विद्यालय के नए सत्र का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान द्वारा फीता काट कर किया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर किया गया |

​कार्यक्रम में नालंदा के माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव इबरार अहमद खान तथा शिया बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड तथा सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग की माननीय सदस्य अफ़रोज़ा खातून ने भी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं |
​समारोह के दौरान नालंदा जिला के माननीय सांसद विभाग ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें लगन और निष्ठा के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
​मुख्य अतिथि और माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
​कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहम्मद ओमैश द्वारा किया गया |
इस कार्यक्रम में प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह प्रबंधक श्री कन्हैया कुमार चौधरी, सुश्री सोनिया राज सहित विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *