हम के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

हम पार्टी का संकल्प, जन-जन तक पहुंचना और गरीबों की लड़ाई लड़ना- डॉ. संतोष सुमन

जीतन राम मांझी का आह्वान: दलित-महादलित मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं, भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूत, विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

पटना। बांका में रविवार को हम (से.) के राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर लालू प्रसाद जी द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र के अपमान की निंदा की गई एवं माफी की मांग की गई। लालू प्रसाद सहित राजद अविलम्ब दलित समाज व देश से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें। अधिवेशन में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर वे माफी नहीं मांगते है तो उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जायेगी।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक की देखरेख में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर अधिवेशन में उनके नामों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री राजेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – श्री कमता ऋकियासन के नामों को सर्वसम्मति पारित किया गया।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि हर जिले में 5 प्रवक्ता होंगे, जिसमें एक महिला, एक दलित और एक अतिपिछड़ी जाति से अनिवार्य रूप से रहेंगे। अनुसूचित बस्तियों एवं टोलों में विशेष अभियान के तहत अलग से कैम्प लगाकर वोटर बनाने का काम किया जाएगा।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अनुसूचित जातियों और महादलितों को आज भी उनकी जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रणाली में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए मांझी ने कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंक परस्त देश पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया, जिसकी पूरे विश्व में सराहना हो रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल ही में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान प्राप्त किया है और वर्ष 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, और गरीब, पिछड़े, दलितों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिन्होंने पार्टी की नीति और भावी योजनाओं को साझा किया और सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की अपील की।

हम पार्टी के संकल्प: जन-जन तक पहुंचना और गरीबों की लड़ाई लड़ना
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हम पार्टी के लक्ष्यों को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पार्टी को हर व्यक्ति तक पहुंचाना और गरीबों के लिए लगातार लड़ाई लड़ना है।
उन्होंने जोर दिया कि इसके लिए पार्टी संगठन मजबूत करना होगा और प्रत्येक प्रखंड तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करनी होगी। डॉ. संतोष सुमन ने बताया कि सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की अपील की ताकि पार्टी की आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती है, और इसे और मजबूत करने के लिए हमें निरंतर संघर्ष करना होगा।

इसके अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूरी निष्ठा व मजबूती से जनता के बीच काम करें व कार्यकर्ताओं को उत्साहित रखें। अधिवेशन में एनडीए की जीत का संकल्प दोहराते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का आह्वान किया गया। साथ ही अनुसूचित बस्तियों एवं टोलों में विशेष अभियान के तहत अलग से कैम्प लगाकर वोटर बनाने का काम किया जाना चाहिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, इमामगंज विधायक दीपा मांझी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण, राधेश्याम प्रसाद, रमेश सिंह, डी एन सिन्हा, कमालुद्दीन, कमाल परवेज, गीता पासवान, आर के दत्ता जी, कमलेश सिंह, सुनील चौबे, रोमित सिंह, रामजी सिंह, शंकर मांझी, मनीष सिंह, निलेश सिंह, पम्पी शर्मा,श्रवण भुइयां, अविनाश कुमार, गिरधारी सिंह, आकाश कुमार, समेत राज्य एवं देशभर के कई नेता मौजूद रहे।

Enjoy

20% Off

Shore with Blue Sea

Eleanor Harris (American, 1901-1942)

A green and brown rural landscape leading into a bright blue ocean and slightly cloudy sky, done in oil paints.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *