बिहपुर क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं जनसुविधाओं को लेकर ECR हाजीपुर के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा

बिहपुर क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं जनसुविधाओं को लेकर ECR हाजीपुर के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा

आज पूर्व मध्य रेलवे (ECR), हाजीपुर के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग जी एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहपुर क्षेत्र से जुड़ी रेल सुविधाओं एवं स्थानीय जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 भागलपुर–कटिहार को नियमित करने तथा कटिहार से सुबह 5:30 बजे भागलपुर के लिए परिचालन शुरू करने, 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस के अप एवं डाउन दोनों मार्गों पर बिहपुर में ठहराव, टाटा लिंक एक्सप्रेस के दैनिक परिचालन, मुंगेर–महेशखूंट ट्रेन का बिहपुर तक विस्तार तथा पूर्व की भांति पटना–बिहपुर DMU सेवा को पुनः दैनिक रूप से शुरू करने के विषय पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही बिहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 के बीच निर्माणाधीन FOB का बाहरी सर्कुलेटिंग एरिया तक विस्तार, माल गोदाम सेवा को अविलंब शुरू करने तथा स्टेशन के पश्चिमी केबिन से इमली चौक होते हुए पूर्वी केबिन तक जाने वाले खराब मार्ग के सुधार से जुड़े विषय भी प्रमुखता से रखे गए।

सभी विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई तथा प्रत्येक मामले में आवश्यक पहल और कार्रवाई किए जाने की दिशा में सहमति बनी।

बिहपुर क्षेत्र में बेहतर रेल सुविधाएँ, सुगम आवागमन और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *