आज दिनांक 06.01.2026 को दी बिहार स्टेट को-आपरेटिव बैंक लि. एवं इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. से बैंक मुख्यालय में बीमा संबंधी एकरारनामा किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा0 प्रमोद कुमार, माननीय सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
माननीय मंत्री द्वारा बताया गया कि सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार सहकारी बैंकों के माध्यम से श्सहकारी बीमा सेवाएँश् नामक एक नई पहल के द्वारा सक्रिय रूप से बीमा को बढ़ावा दे रहा है , जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है। इसके लिए सहकारी बैंकों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाकर वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन किया जा रहा है, और सेवाओं का विस्तार बैंकिंग से आगे बढ़कर सुरक्षित ऋण एवं सुरक्षित जीवन को भी शामिल करने के लिए किया जा रहा है। बीमा सरल सुलभ एवं किसानों को लाभप्रद होना चाहिए। माननीय मंत्री द्वारा किसानों के हित में कार्य करने लिए बीमा कंपनी से अनुरोध किया तथा सभी पंचायतों में प्रचार-प्रसार हेतु भी निदेशित किया गया।
श्री मनोज कुमार सिंह , प्रबंध निदेशक बिहार राज्य सहकारी बैंक लि0 द्वारा बताया गया कि बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक लि. ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (प्देनतंदबम त्महनसंजवतल ंदक क्मअमसवचउमदज ।नजीवतपजल व िप्दकपं दृ प्त्क्।प्) से ब्वतचवतंजम ।हमदज के रूप में कम्पोजिट निबंधन प्राप्त किया है। अब बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक लि. अपने ग्राहकों को विभिन्न बीमा कंपनी के उत्पाद सीधे ग्राहकों एवं आम जन को उपलब्ध करवा सकती है। कम्पोजिट निबंधन के तहत बैंक तीनों तरह का बीमा जैसे जनरल बीमा, स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा सकता है। अब किसान एवं आम जन अपने नजदिकी बैंक के शाखा से प्देनतंदबम की सुविधा ले सकते हैं।



इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (प्थ्थ्ब्व् – ज्वापव ळमदमतंस प्देनतंदबम ब्वउचंदल स्पउपजमक) भारत की एक प्रमुख बीमा कंपनी है, जो इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (प्थ्थ्ब्व्) और जापान के टोकियो मरीन ग्रुप के बीच एक संयुक्त उद्यम (श्रवपदज टमदजनतम) है। भारत सरकार ने सहकारी क्षेत्र में उक्त सहकारी बीमा कंपनी के साथ एकरारनामा हेतु सभी सहकारी बैंकों को पत्र भी प्रेषित किया है।
बिहार स्टेट को-आपरेटिव बैंक लि. तथा इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. के मध्य एकरारनामा पर हस्ताक्षर बैंक की ओर से श्री श्रीन्द्र नारायण, उप महाप्रबंधक एवं कंपनी की ओर से श्री विपुल गुप्ता, वाईस प्रेसिडेंट, प्थ्थ्ब्व् ज्वापव ने किया ।
कार्यक्रम में डा0 जितेन्द्र कुमार, माननीय विधायक -सह- अध्यक्ष नालंदा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि, श्री अभय कुमार सिंह, अपर सचिव, सहकारिता विभाग, बिहार, श्री मनोज कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक, श्री ए.के. पालीवाल, स्टेट हेड, प्थ्थ्ब्व् श्री विपुल गुप्ता, वाईस प्रेसिडेंट, प्थ्थ्ब्व् ज्वापव बिहार राज्य सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक श्री श्रीन्द्र नारायण एवं श्री अंकित कुमार साथ हीं प्थ्थ्ब्व् ज्वापव एवं बैंक के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
