पटना स्थित ASG आई हॉस्पिटल में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर ASG आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित ‘ड्राइव दृष्टि’ जनहित अभियान का शुभारंभ किया
सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ASG Eye Hospital द्वारा ड्राइवर दृष्टि” जनहित अभियान ।। जनवरी से ।। फरवरी तक अस्पताल की तरफ से चलाया जा रहा है
शुभारंभ आज पटना में किया गया। इस अवसर पर माननीय डॉ. प्रेम कुमार जी, अध्यक्ष, बिहार विधान सभा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में माननीय डॉ. प्रेम कुमार जी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में दृष्टि संबंधी समस्याएँ भी एक अहम भूमिका निभाती हैं। ‘ड्राइवर दृष्टि जैसा अभियान समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। और इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।” उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए ASG Eye Hospital की सराहना की।
.”ड्राइवर दृष्टि” अभियान के अंतर्गत बस, टैक्सी, ऑटो एवं अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को दृष्टि संबंधी परामर्श
प्रदान किया जाएगा, जिससे सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा मिलेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।
ASG Eye Hospital के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान 11 जनवरी से 11 फरवरी तक आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक चालकों को लाभ मिल सके। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि बेहतर दृष्टि ही सुरक्षित सड़क व्यवस्था की नींव है और ASG Eye Hospital भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
सामाजिक अभियान ASG Eye Hospital, राजेन्द्र नगर, दिनकर गोलंबर के पास, पटना में किया गया, इस अवसर पर अस्पताल के डॉ संजय सिन्हा, डॉ शिशिर शेखर सिंह, डॉ पंकज झा, सुजीत झा, विम कुमार, दीपनारायण, बिमत झा, गौरव कुमार उपस्थित रहे. जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निःशुल्क नेत्र जांच



